Gold Silver Price : अगर आप भी लंबे समय से सोना या चांदी खरीदने का सपना देख रहे थे, लेकिन बढ़ती कीमतों की वजह से हर बार दिल को समझाकर पीछे हट जाते थे, तो अब आपके लिए एक राहत की खबर है। जी हां, एक बार फिर सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। चाहे शादी के लिए गहने खरीदने हों या निवेश के तौर पर सोना लेना हो, अब समय सही नजर आ रहा है।
आज का सोने का ताजा भाव
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोना जहां पहले ₹97,511 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था, वो अब गिरकर ₹98,303 पर पहुंचा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,320 दर्ज की गई है, जो कि पिछले दिन के मुकाबले थोड़ी कम है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव ₹73,133 हो गया है, जिसमें ₹3,000 तक की गिरावट भी दर्ज की गई है। ये गिरावट उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है जो कम बजट में अच्छी क्वालिटी का गहना खरीदना चाहते हैं।
देशभर में अलग-अलग शहरों में 18 कैरेट सोने की कीमतें
दिल्ली में 18 कैरेट सोना ₹73,777 पर है, तो मुंबई में ₹73,725, कोलकाता में ₹73,770, चेन्नई में ₹73,540 और चंडीगढ़ में ₹73,480 तक का रेट सामने आया है। ये भाव शहर अनुसार थोड़े बहुत ऊपर नीचे हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर रेट में नरमी देखी जा रही है।
चांदी की कीमत में हल्की बढ़त
वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसमें हल्की सी तेजी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में चांदी में 0.13% की बढ़ोतरी हुई है और अब यह ₹1,10,290 प्रति किलो तक पहुंच गई है। हालांकि ये बढ़त बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ज्यादा देर ना करें।
शुद्ध सोने की पहचान कैसे करें
सोना या चांदी खरीदने हैं तो खेलने से पहले या समझने की असली है या नकली कितने पर्सेंट है असली है या नकली आपको बता दे की अगर आप सोना खरीदते हैं तो खरीदने से पहले हॉल मार्केट की सुविधा पहचान नहीं जरूरी होगी क्योंकि इस समय काफी फ्रॉड चल रहा है अगर आप नहीं इन सारी चीजों पर ध्यान देते हैं तो आपको ठग लिया जाएगा इसकी शुद्धता पहचानी जाती है। 916 हॉलमार्क का मतलब है 91.6% शुद्धता, जबकि 999 हॉलमार्क का मतलब होता है लगभग 99.9% शुद्ध सोना। ऐसे में खरीददारी करते समय हमेशा हॉलमार्क जरूर जांचें।
अपने शहर का रेट जानने का आसान तरीका
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है, तो आपको केवल 8955664433 पर मिस कॉल देना होगा। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए लेटेस्ट रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप ibjrates.com वेबसाइट पर भी विजिट करसकते हैं।